लीड ़ जांच के बाद दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई

लीड ़ जांच के बाद दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई 28 को जमा होगा छड़वा डैम घटना का जांच रिपोर्ट दो थाना प्रभारी हटाये गये, सीसीटीवी कैमरे से होगी दोषियों की पहचान26हैज14 में- डीसी मुकेश कुमार, एसपी अखिलेश झा छड़वा मुहर्रम मैदान में घटी घटना की जानकारी देते. हजारीबाग. छड़वा डैम मुहर्रम मैदान में 24 अक्तूबर […]

लीड ़ जांच के बाद दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई 28 को जमा होगा छड़वा डैम घटना का जांच रिपोर्ट दो थाना प्रभारी हटाये गये, सीसीटीवी कैमरे से होगी दोषियों की पहचान26हैज14 में- डीसी मुकेश कुमार, एसपी अखिलेश झा छड़वा मुहर्रम मैदान में घटी घटना की जानकारी देते. हजारीबाग. छड़वा डैम मुहर्रम मैदान में 24 अक्तूबर को घटी घटना की जांच पांच सदस्यीय दंडाधिकारी कर रहे हैं. जांच दल रिपोर्ट 28 अक्तूबर को सौंपेगा. उपरोक्त जानकारी डीसी मुकेश कुमार व एसपी अखिलेश झा ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन कर दी. डीसी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी. दो थाना प्रभारी हटे : एसपी ने बताया कि लोहसिंघना टीओपी प्रभारी साबीर अंसारी और पेलावल ओपी प्रभारी नवल किशोर सिंह को हटा दिया गया है. दोनों थाना में नये पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. पुलिस की गोली से बहादुर शेख की मौत : डीसी व एसपी ने बताया कि छड़वा मैदान में बहादुर शेख की मौत पुलिस की गोली से हुई है. सांप्रदायिक घटना में नहीं. पुलिस ने व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए गोली चलायी. शहर में शांति बहाल : डीसी व एसपी ने कहा कि छड़वा मैदान की घटना के बाद कोई दूसरी बड़ी घटना नहीं हुई है. शहर में सोमवार को दुकाने खुली. सदभावना मार्च विभिन्न संगठनों की ओर से निकाला गया. गांव-गांव में शांति समिति की बैठक हो रही है. अफवाह पर ध्यान नहीं दे : डीसी ने कहा कि हर घंटे नयी-नयी अफवाह सामने आ रही है. सभी लोग अफवाहों को रोकने में मदद करें. 22 स्थानों पर पुलिस व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है. पांच डीएसपी स्तर के अधिकारी रात भर पेट्रोलिंग टीम में शामिल हो रहे हैं. 32 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम भी विभिन्न गांवों के अंदर रात भर पेट्रोलिंग करेंगे. दोषियों पर कार्रवाई के लिए छापामारी व गिरफ्तारी अभियान जारी है. 35 स्थानों पर छापामारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी कैमरा से कई दोषियों को चिह्नित भी किया जा रहा है. विशाल मेगा मार्ट, एक्सिस बैंक का एटीएम और कई शो रूम के सीसीटीवी कैमरे में कई लोग आये हैं. इन पर भी कार्रवाई होगी. पेयजल स्वच्छता विभाग को निर्देश : डीसी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है. पेयजल विभाग के अधिकारियों से कारण पूछा जायेगा. लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी. बिजली व पेयजल विभाग के अधिकारी व कर्मी को किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत है तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >