पहले दिन शामिल हुए 50 प्रतिभागी सफल प्रतिभागी राज्य स्थापना दिवस में होंगे शामिलतीन दिनों तक चलेगी चयन प्रक्रिया26 सीएच 3 में कार्यक्रम का उदघाटन करते मुख्य अतिथि. 4 में स्वागत गीत प्रस्तुत करते बच्चे.चतरा़ नगर भवन में सोमवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीत, संगीत, नृत्य व नाटक प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता में पहले दिन चतरा, सिमरिया समेत अन्य प्रखंड से 50 प्रतिभागी शामिल हुए. सरकार के सचिव पर्यटन, कला, खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड के निर्देशानुसार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है़ इसमें झारखंड के स्थापना दिवस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा़ जिलास्तर पर सफल प्रतिभागी पांच से आठ नवंबर तक रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे़ प्रतियोगिता का उदघाटन सहायक जिला योजना पदाधिकारी सुशील चंद्र वर्मा व संचालन प्रकाश कुमार ने किया. निर्णायक मंडली में विकास राय, राकेश कुमार सिन्हा व राहुल सिंह थे़ मंगलवार को प्रतियोगिता में टंडवा व पत्थलगड्डा के प्रतिभागी भाग लेंगे़ प्रतियोगिता 26, 27 व 29 अक्टूबर को होगी़
पहले दिन शामिल हुए 50 प्रतिभागी
पहले दिन शामिल हुए 50 प्रतिभागी सफल प्रतिभागी राज्य स्थापना दिवस में होंगे शामिलतीन दिनों तक चलेगी चयन प्रक्रिया26 सीएच 3 में कार्यक्रम का उदघाटन करते मुख्य अतिथि. 4 में स्वागत गीत प्रस्तुत करते बच्चे.चतरा़ नगर भवन में सोमवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीत, संगीत, नृत्य व नाटक प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता में पहले दिन […]
