अस्पताल परिसर में सहियाओं ने किया हंगामा

अस्पताल परिसर में सहियाओं ने किया हंगामा हंटरगंज 1 में हंगामा करते सहिया. हंटरगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीपीएम सह एकाउंट मैनेजर के नहीं आने पर सोमवार को सहियाओं ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया़ उन्होंने कहा कि हर रोज बुलाकर खुद गायब हो जाते है. जिससे काफी परेशानी होती है़ पांच दिन के अंदर प्रोत्साहन […]

अस्पताल परिसर में सहियाओं ने किया हंगामा हंटरगंज 1 में हंगामा करते सहिया. हंटरगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीपीएम सह एकाउंट मैनेजर के नहीं आने पर सोमवार को सहियाओं ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया़ उन्होंने कहा कि हर रोज बुलाकर खुद गायब हो जाते है. जिससे काफी परेशानी होती है़ पांच दिन के अंदर प्रोत्साहन राशि व मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो कार्यालय के समक्ष धरना देंगे़ सहिया संध्या देवी ने बताया कि बीपीएम की लापरवाही के कारण मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ़ जिसके कारण दुर्गा पूजा पर्व फीका रहा़ दीपावली व छठ पर्व भी करीब है़ दोनों पर्व के पूर्व भुगतान नहीं हुआ, तो लगातार आंदोलन करेंगे़ उसने बताया कि उपायुक्त व सीएस द्वारा हर माह दो या तीन प्रसव कराने की जिम्मेवारी दी गयी थी़ जिसका बखूबी पालन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें मानदेय व प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है़ मौके पर अरुणा देवी, सरीता देवी, मीना देवी, प्रेमशीला देवी, मंजु देवी, गीता देवी, अनिता देवी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >