लीड... पंसस के तीन, वार्ड सदस्य का एक नामांकन

लीड… पंसस के तीन, वार्ड सदस्य का एक नामांकनत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरूनामांकन के पहले दिन चतुर्दशी होने के कारण दिखा सन्नाटा26कोडपी8. उम्मीदवारों का इंतजार करते अपर समहर्ता मुकुंद दास. 26कोडपी 9,11. जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस.26कोडपी 10,28. पंसस पद की प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल […]

लीड… पंसस के तीन, वार्ड सदस्य का एक नामांकनत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरूनामांकन के पहले दिन चतुर्दशी होने के कारण दिखा सन्नाटा26कोडपी8. उम्मीदवारों का इंतजार करते अपर समहर्ता मुकुंद दास. 26कोडपी 9,11. जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस.26कोडपी 10,28. पंसस पद की प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करते हुए.26कोडपी 24. उम्मीदवारों का इंतजार करते सीओ संदीप कुमार मधेसिया.26कोडपी 25. नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए बैठे आरओ व बीडीओ. प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. जिले के तीन प्रखंडों डोमचांच, मरकच्चो व सतगावां में प्रथम चरण में चुनाव होना है. जिले भर से जिप सदस्य के लिए जहां कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, वहीं पंसस पद के लिए मात्र तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए. इसके अलावा डोमचांच में वार्ड सदस्य पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया. सोमवार को चतुर्दशी होने के कारण लोगों ने इसे अशुभ मानते हुए नामांकन से खुद को दूर रखा. मंगलवार को पूर्णिमा है. ऐसे में इस दिन नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ सकती है. नामांकन के पहले दिन जिप सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास अपने कार्यालय कक्ष में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे, पर कोई भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं आया. यहां दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. दूसरी ओर पंसस पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के कार्यालय कक्ष में थोड़ी गहमा-गहमी दिखी. हालांकि यहां भी मात्र तीन नामांकन हुए. इसमें पंसस के लिए डोमचांच के बगड़ो पंचायत से वाहिदा खातून, बगरीडीह से अकीमा खातून व मरकच्चो से आयशा खातून शामिल हैं. प्रथम चरण के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक चलेगी.सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी: नामांकन के पहले दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी की गयी थी. समाहरणालय परिसर के मुख्य द्वार पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, जबकि एसी के कार्यालय कक्ष के बाहर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति थी. यहीं तसवीर एसडीओ कार्यालय के पास दिखी. जिप सदस्य के 15 नामांकन फार्म और बिके: प्रथम चरण के चुनाव में खड़े होनेवाले उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया ने सोमवार को जोर पकड़ी. सोमवार को जिप सदस्य पद के लिए विभिन्न क्षेत्रों से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा. इसमें डोमचांच तीन से रामधन यादव, बसंत मेहता, सतगावां से मुनेश्वर राम, बाजो मुसहर, डोमचांच दो से लक्ष्मी देवी, मरकच्चो 11 से सुभाष चंद्र यादव, असलम अंसारी, जर्नादन कुमार, अनवर हुसैन, राधेश्याम यादव, मरकच्चो 12 से यासीन अंसारी, मो खलील, राजेश्वर राणा, राजू यादव, मो दानिश शामिल हैं. इससे पहले जिप सदस्य पद के लिए 18 नामांकन फाॅर्म बिक चुके हैं. वहीं सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से पंसस पद के लिए कुल 112 फार्म बिके. इससे पहले 73 फाॅर्म बिक चुके हैं. अब तक पंसस पद के लिए कुल 185 फाॅर्म बिके हैं.प्रखंडों का हालडोमचांच में वार्ड सदस्य के लिए एक ने भरा परचाडोमचांच : प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन सन्नाटा दिखा. मुखिया पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सीओ रिंकू कुमार अपने कार्यालय कक्ष में बैठे रहे, पर कोई प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ नारायण राम के पास एक प्रत्याशी ने नामांकन का परचा भरा. बगरीडीह पंचायत के वार्ड नंबर पांच से अब्दुल जब्बार अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया.सतगावां व मरकच्चो में एक भी नामांकन नहींसतगावां/मरकच्चो : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन सतगावां में एक भी नामांकन नहीं हुआ. वार्ड सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यालय में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक बैठे रहे. हालांकि प्रखंड कार्यालय में नामांकन फार्म खरीदने वालों की भीड़ लगी रही. सतगावां के विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए अब तक 96 तो वार्ड सदस्य पद के लिए 155 उम्मीदवारों ने नाजिर रसीद कटवाया है. इधर, मरकच्चो प्रखंड में भी नामांकन के पहले दिन सन्नाटा दिखा. वार्ड सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ अरुण कुमार मुंडा व मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी सीओ संदीप कुमार मधेसिया अपने कार्यालय कक्ष में बैठे रहे. सुनील राम आज, रामधन 29 को करेंगे नामांकनडोमचांच भाग तीन से जिप सदस्य पद के प्रत्याशी सुनील कुमार राम मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सुनील राम ने कहा कि नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं इसी क्षेत्र से जिप सदस्य के उम्मीदवार रामधन यादव 29 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इधर, डोमचांच प्रखंड के मसमोहना पंचायत (डोमचांच 19) से सरिता देवी (पति मिथिलेश साव) पंसस का चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर वह जनसंपर्क अभियान भी चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >