बारिश के अभाव में 45 फीसद फसल हुई बरबाद

बारिश के अभाव में 45 फीसद फसल हुई बरबादकिसान मित्रों की बैठक में फसल नुकसान पर चिंता जाहिर की गयी. फोटो : बर्बाद फसल के साथ किसान, 25 सीएच 17 में चतरा. सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के पावो गांव में रविवार को किसान मित्रों की बैठक हुई़ वर्षा कम होने के कारण फसल के […]

बारिश के अभाव में 45 फीसद फसल हुई बरबादकिसान मित्रों की बैठक में फसल नुकसान पर चिंता जाहिर की गयी. फोटो : बर्बाद फसल के साथ किसान, 25 सीएच 17 में चतरा. सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के पावो गांव में रविवार को किसान मित्रों की बैठक हुई़ वर्षा कम होने के कारण फसल के नुकसान पर चिंता जाहिर की गयी़ कहा गया कि गांव में सिंचाई का वैकल्पिक साधन नहीं होने के कारण 45 प्रतिशत से अधिक धान की फसल बरबाद हो गयी. मनोज कुमार यादव ने कहा कि बैंक से केसीसी लेकर खेती की थी. लेकिन बारिश के अभाव में फसल बरबाद होने से मायूस हूं. गेहूं की खेती के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाया़ फसलों के नुकसान से संबंधित सूचना राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया़ मौके पर किसान केसो यादव, मिथिलेश कुमार, संतन भुइयां, महेंद्र महतो, सुद्धु उरांव आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >