वाहनों की टक्कर से लगी आग में जिंदा जला युवक

वाहनों की टक्कर से लगी आग में जिंदा जला युवकझारखंड के चतरा जिले का निवासी था ट्रक खलासी चंदन सिंहट्रक व टैंकर की भिड़ंत के दौरान ट्रक में लगी आग ने ली जान शेरघाटी (गया). शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर आमस थाने के लेंबुआ सिमरी गांव के समीप एक ट्रक व टैंकर की […]

वाहनों की टक्कर से लगी आग में जिंदा जला युवकझारखंड के चतरा जिले का निवासी था ट्रक खलासी चंदन सिंहट्रक व टैंकर की भिड़ंत के दौरान ट्रक में लगी आग ने ली जान शेरघाटी (गया). शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर आमस थाने के लेंबुआ सिमरी गांव के समीप एक ट्रक व टैंकर की भिड़ंत में ट्रक में लगी भीषण आग में ट्रक का खलासी झारखंड के चतरा निवासी चंदन सिंह मौके पर ही जिंदा जल गया. डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक की तेल टंकी फटने से आग की लपटें तेज हो गयीं. स्थानीय लोग जब तक मामले को समझते, आग ने भयावह रूप ले लिया. इस दौरान ट्रक का चालक भागने में सफल हो गया, वहीं खलासी चंदन सिंह का पैर ट्रक के भीतर फंसा रहने के कारण वह आग की लपटों में फंस गया. चीखता-चिल्लाता रहा, जान बचाने की पुकार करता रहा, लेकिन गांववालों का प्रयास भी नाकाम साबित हुआ और वह देखते-ही-देखते जिंदा जल गया. उल्लेखनीय है कि आयरन से लदा ट्रक (जेएचआर 55 के 1445) कोलकाता से यूपी की ओर जा रहा था. इसी बीच, लेंबुआ सिमरी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे खाली टैंकर (एनएल02 एल 5955) से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >