पांच वर्ष में भी नहीं बदली आदर्श मवि की सूरत

पांच वर्ष में भी नहीं बदली आदर्श मवि की सूरत गंदगी का अंबार सिंचाई के अभाव में किसान कर रहे हैं पलायन 25 हैज80 में- आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण में फैली गंदगी पंचायत वाचचौपारण. ताजपुर पंचायत का विकास पांच साल बाद भी नहीं हो सका. प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों का भी यही हाल है. आदर्श […]

पांच वर्ष में भी नहीं बदली आदर्श मवि की सूरत गंदगी का अंबार सिंचाई के अभाव में किसान कर रहे हैं पलायन 25 हैज80 में- आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण में फैली गंदगी पंचायत वाचचौपारण. ताजपुर पंचायत का विकास पांच साल बाद भी नहीं हो सका. प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों का भी यही हाल है. आदर्श मवि चौपारण में कई सालों से सफाई तक नहीं हुआ. चारों तरफ गंदगी पसरा है. जिधर देखिये मक्खियां भिनभिनाते रहती है. विद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि कभी स्कूल को झांकने तक नहीं आये. पंचायत चुनाव के बाद पंचायतवासी सपना संजोये थे कि पंचायत का विकास होगा. लेकिन सब उलटा रहा. जैसे ही मुखिया, जिप सदस्य, पंसस, वार्ड सदस्य का चुनाव खत्म हुआ सभी वादे खोखले साबित हुए. सिंचाई के अभाव में किसान दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए कोई पहल नहीं किया गया. जाति-धर्म से उठ कर विकास की : मुखिया25हैज81 में-मुखिया प्रवीण खातून ताजपुर पंचायत की मुखिया प्रवीण खातून ने कहा है कि जाति-धर्म से ऊपर उठ कर सरकारी राशि के अनुरूप पंचायत में विकास का काम किये. पंचायत के 13वें वित्त आयोग से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट, मनरेगा योजना से दर्जनों कूप का निर्माण, सिंचाई के लिए तालाब का गहरीकरण, पीसीसी पथ निर्माण, जगह-जगह पर चबूतरा का निर्माण, पेयजल की समस्या से निबटने के लिए खराब चापानलों की मरम्मत, सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था करायी. मुखिया ने कहा कि ताजपुर छठ घाट का सौंदर्यकरण, बुकाड़ एवं पत्थलगड़वा जाने वाले नदी पर पुलिया का निर्माण नहीं करा सकी इसका उन्हें मलाल है़ नहीं हुआ पंचायत का विकास : भुट्टू खान 25हैज82 में-भुट्टू खान पिछले पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले भुट्टू खान ने कहा कि पांच साल में ताजपुर पंचायत में कुछ विकास का काम नहीं हुआ है़ इस पंचायत के लोग आज भी टंकी का गंदा पानी पी कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं ़ पांच साल के दौरान एक बार भी पानी टंकी की सफाई नहीं की गयी है़ राशन में केरोसिन तेल के लिए हाहाकार मचा हुआ है़. कई विकास के काम अधूरे हैं. क्या कहते हैं पंचायतवासी25हैज83 में महेश केसरी25हैज84 में- कुमार 25 हैज 85 में-बैजू गहलौत25 हैज 86 पप्पू खान 25 हैज 87 गुडु खान25 हैज 88 चंदन कुमार महेश केसरी ने कहा कि पांच साल में मुखिया द्वारा पंचायत का कितना विकास किया गया है़, उसका हिसाब जनता मतदान के दिन देगी़ इस बार के चुनाव में वैसे जनप्रतिनिधि को चुना जायेगा़, जो पंचायत का विकास कर सके. कुमार राहुल ने कहा कि शिक्षा, जाति धर्म से उठ कर पंचायत का विकास करने वाले को वोट देंगे़ बैजू गहलौत ने कहा कि जनता के सुख-दुख के बेला में साथ देने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे. पप्पू खान ने कहा कि सरकारी राशि के अनुरूप मुखिया ने काम किया है़ गुड्डू खान ने कहा कि सब को साथ में लेकर चलने वाले एवं पंचायत का विकास करने वाले को चुने़ चंदन कुमार ने कहा कि पंचायत में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करने वाले को चुने़ व्यवसायियों का साथ देने वाले को वोट दे़25हैज89 में-बैठक में उपस्थित दवा विक्रेता संघ के लोग व्यवसायियों का साथ देने वाला हो प्रतिनिधिचौपारण. ताजपुर पंचायत में अधिकांश लोग व्यवसायी वर्ग से जुड़े हैं. इस पंचायत के प्रतिनिधि व्यवसायियों का साथ देने वाला होना चाहिए़ इसके अलावा पंचायत में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाला होना चाहिए़ पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसे सुविधा का आम लोगों तक पहुंचाने वाले प्रतिनिधि को चुनेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >