हजारीबाग की घटना को लेकर अलर्ट रही पुलिस फोटो- 25 सीएच 1 में बाइक से गश्ती लगाते एएसपी व एसडीपीओ़ 2 में फलैग मार्च करते पुलिस के जवान. प्रतिनिधि, चतरा हजारीबाग की घटना को देखते हुए चतरा पुलिस शनिवार को अलर्ट रही़ शहर में पुलिस रात भर गश्त लगाती रही़ एएसपी अश्विनी कुमार व एसडीपीओ ज्ञान रंजन सुरक्षा बलों के साथ शहर के सभी मुहल्ले में मोटरसाइकिल से गश्त लगाते रहे़ एसडीओ नंदकिशोर लाल भी शहर में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहे़ डीसी अमित कुमार व एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर शहर के चौक-चौराहों व संवेदनशील मुहल्लों में सुरक्षा बल की तैनाती की गयी़ शनिवार की रात जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी़ मालूम हो कि पूर्व में मामूली बातों को लेकर दोनों समुदाय के लोग आपस में उलझते रहे हैं. रात में पुलिस केशरी चौक, पांचवा मुहल्ला, अंसार नगर, सहादत चौक, महुआ चौक, लाइन मुहल्ला, अव्वल मुहल्ला, धंगरटोली, जतराहीबाग, नगवां मुहल्ला आदि मुहल्लों में गश्त लगाती रही़
हजारीबाग की घटना को लेकर अलर्ट रही पुलिस
हजारीबाग की घटना को लेकर अलर्ट रही पुलिस फोटो- 25 सीएच 1 में बाइक से गश्ती लगाते एएसपी व एसडीपीओ़ 2 में फलैग मार्च करते पुलिस के जवान. प्रतिनिधि, चतरा हजारीबाग की घटना को देखते हुए चतरा पुलिस शनिवार को अलर्ट रही़ शहर में पुलिस रात भर गश्त लगाती रही़ एएसपी अश्विनी कुमार व एसडीपीओ […]
