ओके़ चुटियारो व सिलवार में विकास के कई काम अधूरे

ओके़ चुटियारो व सिलवार में विकास के कई काम अधूरेग्राउंड रिपोर्ट चुटियारो तथा सिलवार पंचायत सिलवार बस स्टॉप से ट्रांसफारमर तक सड़क निर्माण कार्य अधूराहजारीबाग. सदर प्रखंड के चुटियारो पंचायत तथा सिलवार पंचायत में विकास का कई काम अधूरा पड़ा है. केसुरा मोड़ से सरौनी जाने का मुख्य मार्ग जामुन स्थित पुलिया के पास जर्जर […]

ओके़ चुटियारो व सिलवार में विकास के कई काम अधूरेग्राउंड रिपोर्ट चुटियारो तथा सिलवार पंचायत सिलवार बस स्टॉप से ट्रांसफारमर तक सड़क निर्माण कार्य अधूराहजारीबाग. सदर प्रखंड के चुटियारो पंचायत तथा सिलवार पंचायत में विकास का कई काम अधूरा पड़ा है. केसुरा मोड़ से सरौनी जाने का मुख्य मार्ग जामुन स्थित पुलिया के पास जर्जर हो गया है. इसके अलावा पब्लिक एंथम स्कूल, बीएसएफ फायरिंग रेंज से लेकर डुमर- सरौनी जाने तक धीरे-धीरे सड़क गड्ढे में तब्दील हो रही है. जबकि इसका कालीकरण हाल ही में किया गया है. इसी तरह सिलवार बस स्टॉप से लेकर ट्रांसफारमर तक सड़क बनाने का काम रूका पड़ा है. मोरम एवं मेटल का काम हो गया है. उसका कालीकरण होना है. लेकिन काम पिछले कई महीने से बंद पड़ा है. सड़क पर बिछाया गया गिट्टी-मोरम उखड़ने लगा है. इसी तरह यहां गांव की ओर जानेवाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. इससे बरसात में लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सिलवार शिव मंदिर से सरौनी जाने के लिए एक रास्ता तालाब होकर आता है. तालाब पर पुल व गार्डवाल बनाया गया है. लेकिन एक तरफ का गार्डवाल टूट गया है. जिससे पुल टंगा हुआ है. वह कभी भी गिर सकता है. डुमर-सिलवार को जोड़नेवाली एक छोटी सी नदी है. सिलवार से सटा चेकडैम बनाया गया है. लेकिन जल निकासी की ओर के भाग के काफी टूट जाने के कारण यह डैम बहुत दिनों तक नहीं टिक सकेगा. यहां से आसपास के किसान सिंचाई कर रहे हैं. सिलवार का एक आंगनबाड़़ी केंद्र शिव मंदिर के पास बने सरकारी स्कूल में चलाया जा रहा है. तालाब से पंकाही गोसाई की ओर जाने का रास्ता काफी संकीर्ण है. बीच में रैयती जमीन है. इसका हल निकलने से लोगों को आने -जाने में काफी सहूलियत होगी. सरौनी खुर्द से गुरहेत जानेवाले रास्ते का कालीकरण जरूरी है. इस पथ पर सैकड़ों लोगों व वाहनों का आना-जाना होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >