आज से मिलेगी नाजिर रसीद

आज से मिलेगी नाजिर रसीद टंडवा़ पंचायत चुनाव को लेकर सीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय में बैठक हुई़ इस दौरान नामांकन की तैयारी पर चर्चा की गयी़ सीओ ने प्रखंड कार्यालय के आस-पास बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. प्रमुख सभागार में मुखिया का नामांकन व मनरेगा भवन में वार्ड सदस्यों का नामांकन […]

आज से मिलेगी नाजिर रसीद टंडवा़ पंचायत चुनाव को लेकर सीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय में बैठक हुई़ इस दौरान नामांकन की तैयारी पर चर्चा की गयी़ सीओ ने प्रखंड कार्यालय के आस-पास बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. प्रमुख सभागार में मुखिया का नामांकन व मनरेगा भवन में वार्ड सदस्यों का नामांकन होगा़ सोमवार से प्रत्याशियों को नाजिर रसीद व नामांकन प्रपत्र मिलेंगे़ उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र के साथ दो शपथ प्रपत्र मिलेगा, जिसमें एक नोट्री पब्लिक व प्रथम श्रेणी के दंडाधिकारी से प्रमाणित व दूसरा स्वअभिप्रमाणित होगा़ मुखिया व वार्ड सदस्य 29 अक्तूबर से लेकर पांच नंवबर तक नामांकन करायेंगे़ बैठक में एमओ शिवजी सिंह, अंचल निरीक्षक चंद्रकिशोर राम, मुरारी पांडेय, प्रदीप कुमार आदि थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >