गांवों में पुलिस कैंप

हजारीबाग : छड़वा मुहर्रम मैदान में घटी घटना के बाद आस पास के कई गांवों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. सुलमी गांव में विवाद की शिकायत मिलने पर रात नौ बजे करीब पुलिस कैंप बहाल किया गया, जलमा चौक पर मोटरसाइकिल जलाने के बाद पुलिस वहां पहुंच […]

हजारीबाग : छड़वा मुहर्रम मैदान में घटी घटना के बाद आस पास के कई गांवों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. सुलमी गांव में विवाद की शिकायत मिलने पर रात नौ बजे करीब पुलिस कैंप बहाल किया गया, जलमा चौक पर मोटरसाइकिल जलाने के बाद पुलिस वहां पहुंच कर शांति बनायी. हेदलाद गांव व लुपुंग गांव में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. एडिशनल एसपी पेलावल थाना क्षेत्र मे कैंप किये हुए हैं. डीएसपी दिनेश गुप्ता, सीओ संतोष कुमार छड़वा डैम में ही कैंप किये हुए हैं. हजारीबाग से कटकमसांडी जानेवाले मार्ग में चेकनाका लगा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >