दाल को लेकर दूसरे दिन भी छापामारी जारी

दाल को लेकर दूसरे दिन भी छापामारी जारी 24 बरही 01 आरके ट्रेडर्स के गोदाम में छापामारी करते एसडीओ मो़ शब्बीर अहमद24 बरही 02 गोदाम के कई कमरों में इसी तरह से भरे मिले खाद्य पदार्थ दुकान के पिछवाड़े में एक एकड़ में फैला गोदाम मिला हेडलाइन…भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ बरामद गोदाम में दाल […]

दाल को लेकर दूसरे दिन भी छापामारी जारी 24 बरही 01 आरके ट्रेडर्स के गोदाम में छापामारी करते एसडीओ मो़ शब्बीर अहमद24 बरही 02 गोदाम के कई कमरों में इसी तरह से भरे मिले खाद्य पदार्थ दुकान के पिछवाड़े में एक एकड़ में फैला गोदाम मिला हेडलाइन…भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ बरामद गोदाम में दाल की कई बोरियों के ऊपर हल्दी पाउडर छिड़क दिया गया था. व्यवसायी जिसे हल्दी की बोरी बता रहे थे, छेद करने पर उसमें से दाल निकली.बरही. दाल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ की जमाखोरी व कालाबाजारी को लेकर बरही अनुमंडल प्रशासन का छापामारी अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा़ शनिवार को आरके ट्रेडिंग के गया रोड स्थित जय माता दी के भवन में छापामारी की गयी़ इसी भवन में राजेंद्र केसरी की खिचड़ी परोस की दुकान है. दुकान के पिछले हिस्से में काफी बड़ा गोदाम पकड़ा गया़ गोदाम में खाद्य तेल, डालडा, चावल, दाल सहित भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ पाये गये़ समाचार लिखे जाने तक छापामारी जारी थी़ मामले में बरही एसडीओ शब्बीर अहमद ने बताया कि छापामारी के दौरान दुकान में मौजूद राजेंद्र केसरी के पुत्र संदीप केसरी, सुधीर केसरी इस बात से इनकार करते रहे कि घर के पिछले हिस्से में उनका गोदाम है़ मगर जांच करने पर पीछे लगभग एक एकड़ में फैला काफी बड़ा गोदाम मिला. गोदाम में कई कमरे हैं. कमरों में खाद्य पदार्थ खचाखच भरा हुआ पाया गया़ गोदाम के अंदर की स्थिति भूलभुलइया की तरह का है़ दिखाने के नाम पर पहले तो व्यवसायी घंटों बहाने बाजी व आनाकानी करते रहे. कमरों में खाद्य पदार्थ होने से इनकार करते रहे. जांच में उसके गोदाम की हकीकत सामने आ गयी़ इस बीच व्यवसायी ने दाल की कई बोरियों गायब भी कर दी़ गोदाम में दाल की कई बोरियों के ऊपर हल्दी पाउडर छिड़क दिया गया था. व्यवसायी जिसे हल्दी की बोरी बता रहे थे, छेद करने पर उसमें से दाल निकली. गोदाम में बरामद खाद्य पदार्थ की सूची बनायी जा रही है़ व्यवसायी से होल सेल का लाइसेंस, स्टॉक व क्रय विक्रय स्टेटमेंट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है़ छापामारी में खाद्य तेल भी काफी मात्रा में बरामद की गयी है़ छापामारी में बरही एसडीओ शब्बीर अहमद, डीसीएलआर प्रभात कुमार, बरही बीडीओ विवेक कुमार मेहता, एमओ चंद्रशेखर सिंह सहित अनुमंडल कार्यालय के सहायक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >