बरही में मुहर्रम का जुलूस निकला 24 बरही 03 जुलूस में शामिल अखाड़े व ताजिया बरही. बरही में शनिवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया. जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए़ इनमें महिलाएं व बच्चे भी थे़ लोग बड़े-बड़े ताजिया व निशान लिए हुए थे़ कई मुहल्लों ने आकर्षक गेट बनाये थे़ लोग शहीदे करबला जिंदाबाद, या अली, या हसन-हुसैन का नारा लगा रहे थे़ जुलूस कोनरा तार बंगला से शुरू होकर बरही चौक पहुंचा. जुलूस में लाठी, डंडे व अस्त्र-शस्त्र के खेल का प्रदर्शन किया गया़ जुलूस में कोनरा, शादी मुहल्ला, साकरी मुहल्ला, थाना मुहल्ला, दरगाह मुहल्ला, आजाद मुहल्ला, बेराहिल, तार बंगला, जीटी रोड मुहल्ला, हुसैन नगर, बरहीडीह, मल्लाह टोली, चौक मुहल्ला, लस्करी, छोटकी बरही व रसोइया धमना के अखाड़े व ताजिया शामिल थे़ सभी अखाड़े बरही चौक पर पहुंचे. जहां आकर्षक लाठी व शस्त्र का खेल दिखाया गया़ जुलूस में व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन ने योगदान दिया़ प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग भी जुलूस में मौजूद थे़ अंत में सभी ताजिया चौक से होकर पहलाम के लिए कोनरा करबला व छोटकी बरही करबला चले गये. इसके बाद जुलूस का विसर्जन हो गया़
बरही में मुहर्रम का जुलूस निकला
बरही में मुहर्रम का जुलूस निकला 24 बरही 03 जुलूस में शामिल अखाड़े व ताजिया बरही. बरही में शनिवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया. जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए़ इनमें महिलाएं व बच्चे भी थे़ लोग बड़े-बड़े ताजिया व निशान लिए हुए थे़ कई मुहल्लों ने आकर्षक गेट बनाये थे़ लोग शहीदे […]
