मंधनिया-सेहदा पथ की मरम्मत की गयी

मंधनिया-सेहदा पथ की मरम्मत की गयी फोटो- लावालौंग 9 में उपायुक्त का प्रयास रंग लायासडक की मरम्मति से ग्रामीणों में खुशीलावालौंग. उपायुक्त अमित कुमार की पहल पर मंधनिया-सेहदा पथ की मरम्मत की गयी़ सात वर्ष पूर्व उक्त पथ के निर्माण कार्य पर वन विभाग ने रोक लगा दी थी़ इस कारण सड़क जर्जर हो गयी […]

मंधनिया-सेहदा पथ की मरम्मत की गयी फोटो- लावालौंग 9 में उपायुक्त का प्रयास रंग लायासडक की मरम्मति से ग्रामीणों में खुशीलावालौंग. उपायुक्त अमित कुमार की पहल पर मंधनिया-सेहदा पथ की मरम्मत की गयी़ सात वर्ष पूर्व उक्त पथ के निर्माण कार्य पर वन विभाग ने रोक लगा दी थी़ इस कारण सड़क जर्जर हो गयी थी़ उक्त सड़क की मरम्मत होने से रिमी पंचायत के लोगों को काफी सुविधा होगी़ डीसी व एसपी दो माह पूर्व उक्त पथ से ही अति उग्रवाद प्रभावित रीमी पंचायत गये थे़ रोड की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को पथ की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था़ उपायुक्त ने बताया कि लावालौंग प्रखंड की 44 सड़क का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है़ इसमें पांच सड़क की स्वीकृति मिल गयी है़ 39 सड़क की स्वीकृति शीघ्र मिलनेवाली है़ उन्होंने कहा कि लावालौंग व कुंदा एक्शन प्लान के तहत कई कार्य किये जायेंगे़ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, पेयजल व बेरोजगारी जैसी समस्या को दूर किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >