केरेडारी में शांतिपूर्वक मनाया गया मुहर्रमकेरेडारी. केरेडारी प्रखंड में मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाया गया. शनिवार को मुसलिम भाइयों ने ईदगाहों में नमाज अदा की. प्रखंड के केरेडारी, गर्रीकला, पांडू, काबेद, जोको, पेट्टो, देवरिया समेत कई गांवों में ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया. लोगों ने लाठी, गड़ासा, तलवार भांजे और हैरतअंगेज करतब दिखाये. केरेडारी के करमाही करबला में ताजिया व फरेरा लेकर मेला का आयोजन किया. फातिया करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिल कर मुहर्रम का मुबारकबाद दिये. इसे सफल बनाने में मो शमीम, मो रब्बानी, मो अनवर, मो बबलू रिजवी, मो इनामुल, मो सलामत अंसारी, रेशमा परवीन, मो बदरूद्दीन, मो सलामत, सोनी परवीन, अताउल्लाह, कुद्दुस मियां, हदीश मियां, मो इजराइल समेत अंजुमन कमेटी की अहम भूमिका रही. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : ईद को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर केरेडारी प्रखंड के सभी ईदगाहों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा. सभी ईदगाहों में सुरक्षा कर्मी तैनात थे.
केरेडारी में शांतिपूर्वक मनाया गया मुहर्रम
केरेडारी में शांतिपूर्वक मनाया गया मुहर्रमकेरेडारी. केरेडारी प्रखंड में मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाया गया. शनिवार को मुसलिम भाइयों ने ईदगाहों में नमाज अदा की. प्रखंड के केरेडारी, गर्रीकला, पांडू, काबेद, जोको, पेट्टो, देवरिया समेत कई गांवों में ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया. लोगों ने लाठी, गड़ासा, तलवार भांजे और हैरतअंगेज करतब दिखाये. केरेडारी के करमाही […]
