यौन शोषण के मामले में एक गिरफ्तार, कार जब्त23कोडपी12..कब्जे में ली गयी कार.कोडरमा बाजार. बिहार राज्य के नवादा जिले के थाना गोविंदपुर क्षेत्र निवासी एक नि:शक्त युवती का दो वर्ष से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. युवती गांव में ही चैतु नामक व्यक्ति की दुकान में काम करती थी. इसी दौरान चैतु ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया. बाद में संपत्ति भी उसी के नाम करने का प्रलोभन देकर यौन शोषण करता रहा. सदर अस्पताल कोडरमा में युवती ने अपने बयान में बताया कि गुरुवार को चैतु ने एक अल्टो कार (नंबर बीआर-31एस-5241) जिस पर एडवोकेट का लोगो लगा था पर जबरन बैठा कर घुमने के लिए रजरप्पा मेला भेज दिया. कार पर कथित वकील अरुण साह भी गया. इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हुई, तो वह घबराकर वापस चल दिया. रास्ते में उसे सदर अस्पताल में भरती करा दिया. यहां चिकित्सक को शक हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने कथित वकील को हिरासत में लिया है, जबकि कार भी जब्त कर लिया गया है. एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि मामले की सभी पहुलओं से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि चैतु को पकड़ने के लिए गोविंदपुर पुलिस से संपर्क साधा गया है.
यौन शोषण के मामले में एक गिरफ्तार, कार जब्त
यौन शोषण के मामले में एक गिरफ्तार, कार जब्त23कोडपी12..कब्जे में ली गयी कार.कोडरमा बाजार. बिहार राज्य के नवादा जिले के थाना गोविंदपुर क्षेत्र निवासी एक नि:शक्त युवती का दो वर्ष से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. युवती गांव में ही चैतु नामक व्यक्ति की दुकान में काम करती थी. इसी दौरान […]
