लीड ़ अतिया गांव के विसर्जन जुलूस में विवाद

लीड ़ अतिया गांव के विसर्जन जुलूस में विवाद इस मामले में पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज करायीशहर व पूरे कटकमसांडी में अमन-चैन कायम, कहीं कोई अप्रिय घटना नहींपुलिस व अमन पसंद लोगों की सक्रियता से शांति कायम23हैज24 में- घटना में एक्सिस बैंक का तोड़ा गया एटीएम़हजारीबाग. कटकमसांडी स्थित अतिया गांव में मां दुर्गा के […]

लीड ़ अतिया गांव के विसर्जन जुलूस में विवाद इस मामले में पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज करायीशहर व पूरे कटकमसांडी में अमन-चैन कायम, कहीं कोई अप्रिय घटना नहींपुलिस व अमन पसंद लोगों की सक्रियता से शांति कायम23हैज24 में- घटना में एक्सिस बैंक का तोड़ा गया एटीएम़हजारीबाग. कटकमसांडी स्थित अतिया गांव में मां दुर्गा के विसर्जन जुलूस में हुए विवाद में तीन मामले दर्ज किये गये हैं. 22 अक्तूबर की रात विसर्जन जुलूस के अतिया से इंद्रपुरी चौक आने के क्रम में दो पक्षों में झड़प व विवाद हो गया था. इसमें छड़वा गांव के रतन कुमार यादव समेत कई लोगों को मामूली चोटे आयी. सभी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाने में दोनों समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभायी. शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी कई इलाकों में हर्षोल्लास के साथ हुआ. वहीं मुहर्रम का नवमी जुलूस छड़वा डैम में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. सभी समुदाय के लोगों ने इसमें भाग लिया. क्या है घटना : कटकमसांडी प्रखंड के अतिया गांव से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस शहर के इंद्रपुरी स्थित छठ तालाब आ रहा था. इस क्रम में दो स्थानों पर विवाद हुआ. इसमें एक को गंभीर चोट लगी. कई दुकान व एटीएम क्षतिग्रस्त हो गये. तीन मामले दर्जअतिया गांव दुर्गापूजा समिति के विसर्जन जुलूस के विवाद पर तीन अलग-अलग मामला दर्ज हुआ है. लोहसिंघना टीओपी में सभी मामले पुलिस के बयान पर दर्ज किये गये. पहला मामला अतिया गांव से पहली बार बिना लाइसेंस के विसर्जन जुलूस शहर के छठ तालाब लाने पर मामला दर्ज हुआ है. दूसरा मामला हासमिया कॉलोनी मोड़ के पास पथराव को लेकर दर्ज हुआ है. तीसरा मामला पगमिल स्थित यामाहा शो रूम, एक्सिस बैंक के एटीएम, तरंग टेलीफोन, डीए सेल्स समेत कई दुकानों में तोड़फोड़ से संबंधित है. तीनों मामलों में संबंधित दोषियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. सीओ संतोष कुमार ने कहा कि पूरे कटकमसांडी इलाका व शहर के आसपास शांति व्यवस्था कायम है. कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है. दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर शांति बहाल कर रहे हैं. पेलावल अंचल इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने कहा कि पूरे इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है. शीघ्र शांति समिति की बैठक भी होगी. शांति व्यवस्था बहाल करनेवालों का पूरा सहयोग लिया जा रहा है. एसपी ने अफवाह को रोका, शांति बहाल कीहजारीबाग इंद्रपुरी रोड से कटकमसांडी रोड पर विवाद के बाद फैले अफवाह को एसपी अखिलेश झा ने खत्म करने में अहम भूमिका निभायी. 22 अक्तूबर की रात 8.35 बजे कल्लू चौक के पास घटनास्थल पर कुछ ही मिनटों में एसपी अखिलेश झा पहुंच गये. एसपी के घटनास्थल पर पहुंचते ही पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया. एसपी ने सबसे पहले अफवाह को रोकने के लिए सोशल नेटवर्किंग पर अपील की. अमन पसंद लोग एसपी के इस अपील पर काफी सहयोग किया. एसपी ने घटनास्थल पर उपस्थित लोगों को स्वयं समझाया. पूरे मामले को कुछ ही देर में शांत करा दिया. एसपी लोगों पर काफी विश्वास किये और तत्काल शांति बहाल हो गयी. एसपी ने इसके बाद इंद्रपुरी चौक से कटकमसांडी रोड पर आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया. यहां तक कि पुलिस वाहन व मोटरसाइकिल से लोगों को एक-दूसरे छोर पर पहुंचाया गया. यह कार्य होते ही कटकमसांडी इलाके में फैला अफवाह खत्म हो गया. वहीं शहर में भी पेट्रोलिंग बढ़ा कर शांति व्यवस्था को बनाये रखा. एसपी की सक्रियता से इस घटना पर तत्काल विराम लग गया. दुकानदार संघ ने बैठक कीकल्लू चौक के दुकानदारों ने शुक्रवार को बैठक की. 22 अक्तूबर को जुलूस के दौरान दुकान व मकान को हुए नुकसान की भर्त्सना की गयी. सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का जो प्रयास किया गया, उसकी निंदा की गयी. प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी. बैठक में प्रभात कुमार, एजाज खान, रंजन गुप्ता, संतोष अग्रवाल, तौफिक आलम, शोएब आलम समेत कई दुकानदार शामिल हुए. इधर प्रभात कुमार कोलघट्टी और एजाज खान ने थाना प्रभारी टीओपी लोहसिंघना को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि विशाल मेगा मार्ट के सामने के कई दुकान को तोड़ा गया. जुलूस के क्रम में लोगों ने घटना को अंजाम दिया. इस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >