अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पंकज का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पंकज का स्वागत 19 हैज1 में- हॉकी खिलाड़ी पंकज कु मार रजक का स्वागत करतेहजारीबाग. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले हॉकी खिलाड़ी पंकज कुमार रजक का हजारीबाग न्यू बस स्टैंड के पास बाजे-गाजे व फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामीण विकास समिति एवं हजारीबाग हॉकी […]

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पंकज का स्वागत 19 हैज1 में- हॉकी खिलाड़ी पंकज कु मार रजक का स्वागत करतेहजारीबाग. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले हॉकी खिलाड़ी पंकज कुमार रजक का हजारीबाग न्यू बस स्टैंड के पास बाजे-गाजे व फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामीण विकास समिति एवं हजारीबाग हॉकी संघ ने संयुक्त रूप से किया. संघ के दिलीप गोप, डे बोर्डिंग कोच सह सचिव कौलेश्वर गोप एवं समिति के सचिव सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पंकज हजारीबाग डे बोडिंग के अंडर-21 के खिलाड़ी हैं. हजारीबाग जैसे छोटे स्थान से निकल कर इन्होंने झारखंड हॉकी टीम में अपनी जगह बनायी. उसके बाद राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट जबलपुर, छत्तीसगढ़ में खेला. चैंपियन बने. बाद में इनका चयन राष्ट्रीय हॉकी टीम में हुआ. इन्होंने देश की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व हॉलैंड में किया. स्वागत करनेवालों में उनके पिता ददन प्रसाद रजक, माता मंजू देवी, परिजनों के अलावा समिति के सचिव सुनील कुमार, अरुण कुमार यादव, मंसूर आलम, बंटी तिवारी, बबलू दुबे, संदीप खलखो, अनिमा तिग्गा, बाल गोविंद, सुनीता कुजूर आदि शामिल थे. पंकज की सफलता पर जिले के सभी हॉकी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह जानकारी बद्रीनाथ गोस्वामी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >