माता का श्रृंगार व भजन आज

माता का श्रृंगार व भजन आज झुमरीतिलैया. गायत्री शक्ति पीठ के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि नवरात्र के अवसर पर 20 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से माता का श्रृंगार व भजन होगा. जबकि शाम पांच बजे महाआरती होगी. 21 को सुबह सात बजे से नौ कुंडीय […]

माता का श्रृंगार व भजन आज झुमरीतिलैया. गायत्री शक्ति पीठ के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि नवरात्र के अवसर पर 20 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से माता का श्रृंगार व भजन होगा. जबकि शाम पांच बजे महाआरती होगी. 21 को सुबह सात बजे से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी. इस दौरान 101 कन्याओ को ब्रह्मभोज कराया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन राणा, केदार विश्वकर्मा, मनोरमा चौधरी, कौशल्या चौधरी, सीता देवी, सुधीरचंद्र वैध, शक्ति कुमार, महेंद्र मोदी, प्रेम कुमार, किशोर यादव, विजेंद्र, दया देवी, बालेश्वर साव, राजेंद्र मिष्टकार, देवंती देवी, सुनैना देवी, नवरंग राम, बालेश्वर यादव, शिवनारायण यादव, शिवशंकर यादव, जोधन यादव आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >