शंख व वेद की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय

शंख व वेद की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय सिमरिया 1 में, बेलगडा का भव्य पंडाल़ सिमरिया. शारदीय नवरात्र को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव-टोलों में माता का दरबार सज गया है़ दरबार में भक्ति गीत गूंज रहे है़ शंख, घंट व वेद की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है़ श्रद्धालु माता की भक्ति […]

शंख व वेद की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय सिमरिया 1 में, बेलगडा का भव्य पंडाल़ सिमरिया. शारदीय नवरात्र को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव-टोलों में माता का दरबार सज गया है़ दरबार में भक्ति गीत गूंज रहे है़ शंख, घंट व वेद की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है़ श्रद्धालु माता की भक्ति में डूबे हैं. सिमरिया व बेलगडा में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है़ जहां सुबह-शाम भक्तों की भीड उमड़ रही है़ उक्त पंडालों को चाइनिज लाइट व विद्युत बल्बों से सजाया गया है़ माता की प्रतिमा को विभिन्न आभूषण व अस्त्र-शस्त्र से सजाया गया है़ उड़हुल के फूल व प्रसाद की जमकर बिक्री हो रही है़ सप्तमी को मां का पट्ट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >