सीएम के सचिव ने मां भद्रकाली की पूजा की फोटो (1) पूजा के बाद मंदिर परिसर में सचिव सुनील वर्णवाल व अन्य. इटखोरी. मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल रविवार को सपरिवार मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे. उन्होंने माता की आराधना की. सहस्त्र शिवलिंगम का जलाभिषेक किया. पंचमुखी हनुमान, सुफलनाथ व बौद्ध स्तूप के भी दर्शन किये. श्री वर्णवाल ने संग्रहालय में रखे प्राचीनकालीन अवशेषों को भी देखा. मंदिर परिसर की सुंदरता को देख कर खुश हुए. उन्होंने कहा कि 2003 में इस मंदिर के नये भवन की बुनियाद रखी थी. यह बहुत ही प्राचीनकालीन पुरातात्विक, धार्मिक पर्यटन स्थल है. आनेवाले समय में इसका और भी विकास होगा. स्वागत किया : डीसी अमित कुमार, उनकी पत्नी यामिनी, एसडीअो नंदकिशोर लाल, डीएसपी प्रवीण सिंह, सीअो विनोद प्रजापति व बीडीअो जयाशंखी मुरमू ने श्री वर्णवाल का स्वागत किया. मौके पर रामवृक्ष सिंह, सीताराम सिंह, रतन शर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि थे.
सीएम के सचिव ने मां भद्रकाली की पूजा की
सीएम के सचिव ने मां भद्रकाली की पूजा की फोटो (1) पूजा के बाद मंदिर परिसर में सचिव सुनील वर्णवाल व अन्य. इटखोरी. मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल रविवार को सपरिवार मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे. उन्होंने माता की आराधना की. सहस्त्र शिवलिंगम का जलाभिषेक किया. पंचमुखी हनुमान, सुफलनाथ व बौद्ध स्तूप के भी दर्शन […]
