ओके- आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ लाभ उठायें

ओके- आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ लाभ उठायेंस्वस्थ मां व स्वस्थ बच्चा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम 18कोडपी1. पुरस्कृत करते संस्थान के लोगसतगांवा. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान सह क्राय कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में स्वस्थ्य मां व स्वस्थ्य बच्चे अभियान के तहत प्रखंड के दो पंचायत कटैया व मीरगंज के 19 आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक नौ […]

ओके- आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ लाभ उठायेंस्वस्थ मां व स्वस्थ बच्चा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम 18कोडपी1. पुरस्कृत करते संस्थान के लोगसतगांवा. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान सह क्राय कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में स्वस्थ्य मां व स्वस्थ्य बच्चे अभियान के तहत प्रखंड के दो पंचायत कटैया व मीरगंज के 19 आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक नौ अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक गर्भवती मां व 0-1 वर्ष के बच्चे के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत नौ अक्टूबर को हुई थी. मौके पर मीरगंज आंगनबाड़ी कहार टोला में डाॅ टीकेश्वर मेहता, प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां व संस्थान के सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, सरयू पासवान पंसस कटैया, स्वयं सेवक के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेवी केशो लाल, सेविका रीना कुमारी, सहिया रेखा देवी उपस्थित थे. मौके पर संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने बताया कि हम सभी लोग अपने बच्चों के लिए मेहनत करते है. अगर बच्चे स्वस्थ्य नहीं रहे, तो यह मेहनत बेकार है. आप सभी लोगों के लिए सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया है. आपलोग इस केंद्र से जुड़ इसका लाभ उठायें. मुख्य अतिथि डाॅ टेकेश्वर मेहता ने कहा कि जैसे ही गर्भवती होने का पता चले. शीघ्र आंगनबाड़ी केंद्र में उसका पंजीयन करा कर टीटी का टीका, स्वास्थ्य जांच व माता का वजन जांच व उसकी उचित देख-रेख, खान पान पर ध्यान दें. संस्थान के समन्वयक निर्भय कुल ने बताया कि टीका व सूई में अंतर. इस विषय पर प्रतियोगिता आयोजित हुई. मूल्यांकण के बाद बेहतर अंक प्राप्त करनेवाले माताओं व बच्चों को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया. संस्थागत प्रसव कराने व नियमित सुरक्षा, छह माह तक स्तनपान अर्थात सिर्फ मां का दूध ही देने विषय पर भी प्रतियोगिता हुई. अभियान को सफल बनाने में पर्यवेक्षक चिंतन कुमार गुप्ता, उत्प्रेरक रामाधार पासवान, जोसफिन एक्का, विपिन रविदास, सरयू पासवान, सेविका लीला देवी, अनिता देवी, रेणु देवी, रीना देवी, ममता देवी, संध्या देवी, मीराबाई देवी, शालिनी सुमन, सुमित्रा देवी, सबिता देवी, सहिया रेखा देवी रीना देवी व पोषक क्षेत्र के स्वयंसेवक अर्जुन प्रसाद यादव केशो लाल, राजेश प्रसाद यादव, अकल मांझी, दिलीप प्रसाद यादव का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >