शिवसागर में 1917 से हो रही है दुर्गा पूजा

शिवसागर में 1917 से हो रही है दुर्गा पूजा डोमचांच. प्रखंड के शिवसागर में 1917 से दुर्गा पूजा हो रही है. यहां पूजा बंगाली पद्धति से की जाती है. पुजारी के रूप में इस बार वर्द्धमान के दिवाकर भट्टाचार्य पूजा करा रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में डॉ संदीप घोष, गौतम मुखर्जी, सुब्रत मुखर्जी, […]

शिवसागर में 1917 से हो रही है दुर्गा पूजा डोमचांच. प्रखंड के शिवसागर में 1917 से दुर्गा पूजा हो रही है. यहां पूजा बंगाली पद्धति से की जाती है. पुजारी के रूप में इस बार वर्द्धमान के दिवाकर भट्टाचार्य पूजा करा रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में डॉ संदीप घोष, गौतम मुखर्जी, सुब्रत मुखर्जी, विश्वजीत दत्ता, मनोज मुखर्जी, अशोक यादव, दिवाकर सिन्हा, मनोज यादव आदि लगे हैं. वहीं डोमचांच काली मंडा में 1923 से पूजा हो रही है. इस बार की पूजा को सफल बनाने में पवन पांडेय, कामाख्या नारायण सिंह, मुरली राम, राजीव सिंह, रामदेव सिंह, मनोज सोनी, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज पांडेय आदि लगे हैं. इधर, टैक्सी स्टैंड डोमचांच में पूजा की तैयारी जोरों पर है. पूजा को सफल बनाने में उमेश वर्मा, मयंक, विकास कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, पवन कुमार आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >