कुआं का जहरीला पानी पीने से तीन बीमार

कुआं का जहरीला पानी पीने से तीन बीमार कटकमसांडी. कुआं का जहरीला पानी पीने से रविवार को एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. तीनों की स्थिति गंभीर देख ग्रामीणों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह मामला हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के […]

कुआं का जहरीला पानी पीने से तीन बीमार कटकमसांडी. कुआं का जहरीला पानी पीने से रविवार को एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये. तीनों की स्थिति गंभीर देख ग्रामीणों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह मामला हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कुरहागढ़ा गांव की है. पीड़ितों में जागो भुइयां 55 वर्ष, सोहरी देवी 50 वर्ष व पौत्र अमन कुमार 12 वर्ष शामिल हैं. पीड़ितों के परिजन महेंद्र भुइयां ने बताया कि हम सभी परिवार के सदस्यों को मारने की नियत से कुएं में जहर डाला गया है. कुएं में जहर डालने की यह दूसरी घटना है. महेंद्र भुइयां ने इस संबंध में कटकमसांडी थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >