परासी को फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

परासी को फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब 18इचाक01मे-विजेता टीम को ट्रैक सूट देते मुख्य अतिथि18इचाक02 में- पुरस्कार लेती बालिका खिलाड़ीइचाक. गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच केएन उवि मैदान में खेला गया. जिसमें परासी की टीम ने तिलरा की टीम को 1-0 गोल से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. […]

परासी को फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब 18इचाक01मे-विजेता टीम को ट्रैक सूट देते मुख्य अतिथि18इचाक02 में- पुरस्कार लेती बालिका खिलाड़ीइचाक. गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच केएन उवि मैदान में खेला गया. जिसमें परासी की टीम ने तिलरा की टीम को 1-0 गोल से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. वहीं बालिका वर्ग में इचाक छावनी की टीम ने पदमा प्रखंड के कंडादाग की टीम को तीन गोल से हरा कर शिल्ड पर कब्जा जमाया. जीत की खुशी पर परासी के खिलाड़ियों ने बाजे-गाजे के साथ विजय जुलूस निकाला. विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, उप विजेता टीम को बकरा एवं बालिका वर्ग की दोनों टीमों की खिलाड़ियों को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया. तृतीय स्थान पर रहे आयोजक क्लब धरमू एवं चौथे स्थान पर रहे कुटुमसुकरी की टीम को सम्मानित किया गया. मैन ऑफ द सीरीज धरमू के जैकी राम, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार परासी के ऋषि कुमार को दिया गया. रेफरी मनोज राम, दिलीप राम, उदघोषक संदीप कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र राम, लाइंसमैन विक्की, गौरव को भी सम्मानित किया गया़ पुरस्कार वितरण टूर्नामेंट के अध्यक्ष झामुमो नेता मनोहर राम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, राजेश राम, पंसस सुभाष कुमार, दिगंबर मेहता, रमेश गुप्ता, पन्नु राम ने किया. मौके पर मनोज सिंह, गोपाल राम, त्रिभुवन राम, गोपाल पांडेय ,बुटुल के अलावा काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >