कटकमसांडी व कटकमदाग में आज खुलेगा पट

कटकमसांडी व कटकमदाग में आज खुलेगा पट कटकमसांडी. कटकमसांडी/ कटकमदाग प्रखंड में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है. मां दुर्गा का पट सोमवार को खुलेगा. पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी. कटकमसांडी, डांटो, असधीर, कटकमदाग, पेलावल, पबरा समेत कई स्थानों पर पूजा-अर्चना की जा रही है. रविवार को […]

कटकमसांडी व कटकमदाग में आज खुलेगा पट कटकमसांडी. कटकमसांडी/ कटकमदाग प्रखंड में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है. मां दुर्गा का पट सोमवार को खुलेगा. पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी. कटकमसांडी, डांटो, असधीर, कटकमदाग, पेलावल, पबरा समेत कई स्थानों पर पूजा-अर्चना की जा रही है. रविवार को कत्यानी देवी की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान महाआरती और पुष्पाजंलि की गयी. संध्या में बेल वृक्ष के पास बेलभरण पूजा की गयी. बिजली की रोशनी से जगमगाया पूजा पंडाल : दुर्गापूजा के पंडाल बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं. पूजा पंडालों में बज रहे मां दुर्गा की भक्ति गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया है. पूजा पंडालों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. संध्या में भक्त मां दुर्गा की आरती कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >