ननक बिरहोर को भेजा गया सीआइपी

ननक बिरहोर को भेजा गया सीआइपी प्रभात इंपैक्ट फोटो- हंटरगंज 1 में ननक को रिनपास ले जाते पदाधिकारीहंटरगंज. प्रखंड के गोपालपुर बिरहोर कॉलोनी के ननक बिरहोर (मानसिक रूप से विक्षिप्त) को शनिवार को केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान रांची (सीआइपी) भेजा गया़ झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह न्यायमूर्ति न्यायाधीश डीएन पटेल के निर्देश पर उसे सीआइपी, रांची […]

ननक बिरहोर को भेजा गया सीआइपी प्रभात इंपैक्ट फोटो- हंटरगंज 1 में ननक को रिनपास ले जाते पदाधिकारीहंटरगंज. प्रखंड के गोपालपुर बिरहोर कॉलोनी के ननक बिरहोर (मानसिक रूप से विक्षिप्त) को शनिवार को केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान रांची (सीआइपी) भेजा गया़ झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह न्यायमूर्ति न्यायाधीश डीएन पटेल के निर्देश पर उसे सीआइपी, रांची भेजा गया़ शुक्रवार की शाम डीआरडीए डॉयरेक्टर ज्योत्सना सिंह ने भी गांव पहुंच कर ननक के बारे में जानकारी ली़ डालसा के अध्यक्ष सह जिला जज जेपीएन पांडेय व सचिव तौफिक अहमद ने अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह व पीएलवी से ननक से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी़ मालूम हो कि ननक चार वर्षों से रस्सियों से बंधा था़ प्रभात खबर में 15 अक्तूबर को ननक से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ननक को रिनपास भेजने का निर्देश दिया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >