पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा हुईहजारीबाग. सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान पूजा-पाठ,महाआरती और पुष्पांजलि हुई. सजाये गये विभिन्न पंडालों में स्कंद माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. डेमोटांड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा,बोचो स्थित पहाड़ी दुर्गा मंडप,मासीपीढ़ी दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना हुई. सभी पंडालाें में किये जा रहे विद्युत सज्जा, तोरण द्वार व बज रहे भक्ति संगीत से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है. क्षेत्र में संध्या सात बजे से रात नौ बजे के बीच महाआरती का आयोजन प्रत्येक दिन हो रहा है. सभी पंडालों में महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है.डेमोटांड़ पंडाल में भजन-कीर्तन रात भर हो रहा है. इधर बोचो पहाड़ी दुर्गा मंडप में प्रतिदिन भंडारा हो रहा है. सैकड़ों लोग इसमें शामिल हो रहे हैैंं. स्वर्ण जयंती पार्क : सागर भक्त संगम की ओर से शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन माता स्कंद की पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने भक्तगीत प्रस्तुत किया. संयोजक विजय केसरी ने कहा कि स्कंद माता की पूजा करने से समस्त इच्छाएं पूरी होती है.कार्यक्रम में केसी मेहरोत्रा एवं गणेश निराला ने दुर्गा सप्तशति के कुछ अंशों का पाठ सुनाया.
पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा हुई
पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा हुईहजारीबाग. सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान पूजा-पाठ,महाआरती और पुष्पांजलि हुई. सजाये गये विभिन्न पंडालों में स्कंद माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. डेमोटांड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा,बोचो स्थित पहाड़ी दुर्गा मंडप,मासीपीढ़ी […]
