शिलाडीह के पूर्व मुखिया का निधन

शिलाडीह के पूर्व मुखिया का निधन बरकट्ठा. शिालाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी रुधकेश्वर नाथ सिंह का निधन शुक्रवार को हो गया. वे 90 वर्ष के थे. वे शिलाडीह गांव के रहनेवाले थे. ,हिंदू-मुसलिम एकता एवं न्याय के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व मुखिया के निधन से गांव में शोक की लहर है. समाजसेवी […]

शिलाडीह के पूर्व मुखिया का निधन बरकट्ठा. शिालाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी रुधकेश्वर नाथ सिंह का निधन शुक्रवार को हो गया. वे 90 वर्ष के थे. वे शिलाडीह गांव के रहनेवाले थे. ,हिंदू-मुसलिम एकता एवं न्याय के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व मुखिया के निधन से गांव में शोक की लहर है. समाजसेवी नंदलाल मंडल ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की उनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी. शोक व्यक्त करने वालों में पंसस कुदुस अंसारी, नरेंद्र सिंह, मौलवी रमजान अली, हसमत अली, रामनरेश पांडेय, सरयू राम, मुरली पांडेय, अवध किशोर सिंह आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >