मां स्कंदमाता की पूजा हुई

मां स्कंदमाता की पूजा हुई बरकट्ठा. बरकट्ठा में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. दुर्गा मंदिर बरकट्ठा परिसर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शनिवार को शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गयी. पर्व को लेकर […]

मां स्कंदमाता की पूजा हुई बरकट्ठा. बरकट्ठा में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. दुर्गा मंदिर बरकट्ठा परिसर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शनिवार को शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गयी. पर्व को लेकर दुर्गा मंदिर में हो रहे पूजा-पाठ एवं बज रहे धार्मिक गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. पूजा को लेकर प्रखंड के ग्राम बुचई में अष्टमी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम दो गोला का आयोजन किया जायेगा. जिसमें महेश यादव बंगाल का मुकाबला रविंद्र यादव कोडरमा के बीच होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >