तुलबुल मुखिया ने किया आचार संहिता का उल्लंघन कान्हाचट्टी. तुलबुल की मुखिया तेतरी कुमारी ने सोलर लाइट लगा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया. तेतरी कुमारी ने गुरुवार को पंचायत के पिपरा गांव में 13वें वित्त आयोग की राशि से सोलर लाइट लगायी. इस संबंध में बीडीओ शालिनी खालखो ने बताया कि आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रतिनिधि द्वारा कोई सार्वजनिक कार्य नहीं किया जाना है़ अगर मुखिया ने ऐसा किया है, तो उन पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया जायेगा. इस संबंध में मुखिया ने बताया कि यह लाइट आचार संहिता लागू होने से पहले ग्रामीणों को दी गयी थी, लेकिन उस समय किसी कारण नहीं लग पायी़ बाद में ग्रामीणों की सहमति से लगायी गयी़
तुलबुल मुखिया ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
तुलबुल मुखिया ने किया आचार संहिता का उल्लंघन कान्हाचट्टी. तुलबुल की मुखिया तेतरी कुमारी ने सोलर लाइट लगा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया. तेतरी कुमारी ने गुरुवार को पंचायत के पिपरा गांव में 13वें वित्त आयोग की राशि से सोलर लाइट लगायी. इस संबंध में बीडीओ शालिनी खालखो ने बताया कि आचार संहिता के […]
