सजायाफ्ता कैदियों का अनशन समाप्त

हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग में 10 दिन से चल रहे कैदियों का अनशन शुक्रवार को खत्म हो गया. जेलर सीपी सुमन ने यह जानकारी दी. छह अक्तूबर से 52 सजायाफ्ता कैदी अनिश्चित कालीन अनशन पर थे. अनशन पर बैठे सजायाफ्ता कैदियों का समर्थन जेल में बंद एक हजार से अधिक बंदियों ने की […]

हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग में 10 दिन से चल रहे कैदियों का अनशन शुक्रवार को खत्म हो गया. जेलर सीपी सुमन ने यह जानकारी दी. छह अक्तूबर से 52 सजायाफ्ता कैदी अनिश्चित कालीन अनशन पर थे. अनशन पर बैठे सजायाफ्ता कैदियों का समर्थन जेल में बंद एक हजार से अधिक बंदियों ने की थी.

अनशन पर बैठने वाले सजायाफ्ता कैदियों ने जेल प्रशासन व सरकार से सजा की अवधि पूरी करनेवाले कैदियों को रिहाई करने की मांग कर रहे थे. शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अनशन पर बैठे सजायाफ्ता कैदियों को आश्वासन दिया कि न्यायालय से आदेश आने के बाद त्वरित कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >