हजारीबाग. गुरुगोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान में झारखंड पुलिस कांस्टेबल का तीसरा बैच 17 अक्तूबर से शुरू होगा. हाई स्कूल शिक्षकों के विभिन्न विषयों इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान विषयों की नयी कक्षाएं चल रही है.
झारखंड वनरक्षी की मुख्य परीक्षा के लिए खोरठा विषय की विशेष कक्षाएं संस्थान में चलायी जा रही है. संस्थान के निदेशक जेपी जैन ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से एसएससी, बैंक पीओ, बैंक क्लर्क, रेलवे, जेपीएससी, यूपीएससी की तैयारी करायी जा रही है. इन सभी बैचों के लिए जांच परीक्षा, साप्ताहिक टेस्ट सीरिज, कक्षाओं में नियमित क्विज का आयोजन प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के बीच किया जाता है. संस्थान के सफल डीएसपी, दारोगा, सार्जेंट मेजर झारखंड पुलिस कांस्टेबल के अभ्यर्थियों को स्पेशल कक्षाओं के माध्यम से सफलता का टिप्स दे रहे हैं.
