एकल नारी संगठन ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजा

एकल नारी संगठन ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजा हजारीबाग. एकल नारी सशक्ति संगठन ने अपनी 10 सूत्री मांगों काे लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा. ज्ञापन में संगठन ने महिला किसानों के हित में मांग की है कि किसी भी जाति,धर्म,वर्ग, समुदाय की एकल महिला को पैतृक व ससुराल की […]

एकल नारी संगठन ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजा हजारीबाग. एकल नारी सशक्ति संगठन ने अपनी 10 सूत्री मांगों काे लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा. ज्ञापन में संगठन ने महिला किसानों के हित में मांग की है कि किसी भी जाति,धर्म,वर्ग, समुदाय की एकल महिला को पैतृक व ससुराल की जमीन व संपत्ति में बराबर का कानूनी अधिकार दिया जाये. ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाली प्रत्येक भूमिहीन एकल महिला को उसके नाम से दो से पांच एकड़ जमीन दिया जाये. जिसका उपयोग वह अपनी आजीविका के लिए कर सके. जमीन के खतियान में शादी निबंधन के साथ ही पत्नी का नाम जोड़ा जाये. कृति से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं में किसान एकल नारी को प्राथमिकता दी जाये, आवासहीन महिला को आवास समेत अन्य मांगें शामिल है. संगठन ने उपर्युक्त मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर कार्रवाई करने की मांग की. ज्ञापन सौंपनेवालों में मोना कुमारी,लुसी एफ्रेम, यासमीन खातून एवं श्यामली सुमन का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >