76161 मतदाता चुनेंगे 272 जनप्रतिनिधि इचाक. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगरमी तेज हो गयी है. प्रखंड की कुल आबादी एक लाख 12 हजार 815 है. जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 35794 तथा पुरुष मतदाता 40367 हैं. कुल 76161 मतदाता अपना मत देकर 272 जनप्रतिनिधि को चुनेंगे. जिसमें दो जिला परिषद सदस्य, 19 मुखिया, 23 पंचायत समिति सदस्य एवं 228 वार्ड सदस्य शामिल हैं. वर्ष 2010 में हुए चुनाव में पंसस के 19 तथा वार्ड्र सदस्य के 177 सीट थे. 228 बूथों पर होगा चुनावइचाक. पंचायत चुनाव के लिए प्रखंड में कुल 228 बूथ बनाये गये हैं. वोंटिग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पंचायत के हर वार्ड का अलग-अलग बूथ होगा. ताकि अधिक से अधिक मतदाता वोट दे सकें. मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए इचाक प्रखंड में 10 कलस्टर बनाया गया है, जबकि एक कलस्टर पदमा एवं एक कलस्टर बरकट्ठा क्षेत्र में बनाया गया है. 38 बूथ अतिसंवेदनशील घोषितइचाक. प्रखंड के 228 बूथों में से 38 बूथ को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है. जबकि शेष सभी 190 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. किस पंचायत में कितने बूथइचाक. चंपानगर नावाडीह पंचायत में 14, डुमरौन 16, गोबरबंदा 13, हदारी 13, बरियठ 10, बोंगा 11, कारीमाटी 11, कुरहा 11, परासी 13, पुरना इचाक 13, बरकाकला 12, बरकाखुर्द 13, डाडीघाघर सात, डाढा 09, दरिया 12, देवकुली 14, मंगुरा 13, करियातपुर 12 तथा अलौंजाखुर्द पंचायत में 11 बूथ शामिल हैं.
76161 मतदाता चुनेंगे 272 जनप्रतिनिधि
76161 मतदाता चुनेंगे 272 जनप्रतिनिधि इचाक. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगरमी तेज हो गयी है. प्रखंड की कुल आबादी एक लाख 12 हजार 815 है. जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 35794 तथा पुरुष मतदाता 40367 हैं. कुल 76161 मतदाता अपना मत देकर 272 जनप्रतिनिधि को चुनेंगे. जिसमें दो जिला परिषद सदस्य, […]
