राज्यपाल को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु की मांग की

राज्यपाल को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु की मांग की चतरा. व्यवहार न्यायालय चतरा के अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ने राज्यपाल को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है़ श्री सिंह ने कहा है कि न्यायालय में प्रत्येक कार्यवाही में न्यायालय कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जबकि नि:शुल्क विधिक सेवा केंद्रों के माध्यम […]

राज्यपाल को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु की मांग की चतरा. व्यवहार न्यायालय चतरा के अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ने राज्यपाल को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है़ श्री सिंह ने कहा है कि न्यायालय में प्रत्येक कार्यवाही में न्यायालय कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जबकि नि:शुल्क विधिक सेवा केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव में शिविर लगा कर लोगों को नि:शुल्क व सुलभ सेवा उपलब्ध कराने की बात कही जाती है़ उन्होंने राज्यपाल से न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को संज्ञान में लेते हुए सुलभ न्याय मुहैया कराने की दिशा में कारगर कदम उठाने की मांग की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >