लीड ़ रैयतों को नौकरी व मुआवजा दे सीसीएल

लीड ़ रैयतों को नौकरी व मुआवजा दे सीसीएल परेज परियाजना अंतर्गत दुरू कसमार गांव में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विस्थापितों की समस्या सुनी15हैज64 में-दुरू कास्मार में लोगों को संबोधित करते झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी चरही. सीसीएल हजारीबाग कोयलांचल क्षेत्र के परेज परियाजना अंतर्गत दुरू कसमार गांव में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी गुरुवार को […]

लीड ़ रैयतों को नौकरी व मुआवजा दे सीसीएल परेज परियाजना अंतर्गत दुरू कसमार गांव में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विस्थापितों की समस्या सुनी15हैज64 में-दुरू कास्मार में लोगों को संबोधित करते झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी चरही. सीसीएल हजारीबाग कोयलांचल क्षेत्र के परेज परियाजना अंतर्गत दुरू कसमार गांव में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी गुरुवार को पहुंचे. वहां के विस्थापितों की समस्या सुनी. उन्होंने कहा कि 1982-83 में सीसीएल प्रबंधन ने आदिवासियों की लगभग 206 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. आज तक सीसीएल प्रबंधन ने विस्थापितों को न नौकरी दिया और न ही मुआवजा. उन्होंने कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन यहां की विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा नहीं देता है, तब तक आउट सोर्सिंग के कार्य को नहीं चलने दिया जायेगा. प्रबंधन को विस्थापन नीति के तहत विस्थापितों की मांगे को पूरा करना होगा. दुरू कसमार गांव के 206 एकड़ जमीन में 130 एकड़ जमीन में प्रबंधन आउट सोर्सिंग का कार्य शुरू करने वाली है. मरांडी ने दुरू कसमार गांव के बाद उलहारा गांव पहुंचे. वहां भी विस्थापितों की समस्या से रू-ब-रू हुए. तापिन नॉर्थ दि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बबलू कमार के आवास पर आधे घंटे तक ठहरे और वहां के मजदूरों की स्थिति की जानकारी ली. मौके पर सचिव लालो मांझी, सह सचिव रामकिशोर मुर्मू, दाहो महतो, संजुल टुडू, दसई मांझी, दिनेश्वर महतो, नरेश मुंडा, राम लाल टुडू, दशाराम हांसदा, मतियास हांसदा, जतरू हांसदा, चरका मांझी, प्रखंड अध्यक्ष जितेंंद्र प्रसाद, चोलेश्वर महतो, मनोज ठाकुर, दशरथ महतो, सरयू महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >