गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया झुमरीतिलैया. गौरी शंकर मुहल्ला निवासी शशि प्रकाश मिश्रा ने तिलैया थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता प्रताप नारायण मिश्रा (जो प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर में शिक्षक हैं) बीते दिनों प्रात 8.30 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. उसके बाद से वे लापता हैं. उन्होंने कहा है कि मेरे पिता की उम्र 59 वर्ष है. काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है. बच्ची लापताथाना क्षेत्र के गुमो वार्ड नंबर 21 निवासी रूपलाल महतो पिता रामेश्वर महतो ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है़ उन्होंने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी बीते दिनों शाम पांच बजे कोचिंग के लिए राजकीय मध्य विद्यालय वार्ड नंबर 21 के बगल में गयी थी. वहां से सात बजे वापस घर आयी. इसके बाद अचानक घर से लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है.
गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया
गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया झुमरीतिलैया. गौरी शंकर मुहल्ला निवासी शशि प्रकाश मिश्रा ने तिलैया थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता प्रताप नारायण मिश्रा (जो प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर में शिक्षक हैं) बीते दिनों प्रात 8.30 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. उसके […]
