विवाहित जोड़ा बरही थाना के सरंक्षण में

विवाहित जोड़ा बरही थाना के सरंक्षण में बरही़ प्रेम विवाह करने वाला एक विवाहित जोड़ा दो दिनों से पुलिस के संरक्षण में बरही थाना में है. लड़की बरही के एक कपड़ा व्यवसायी की पुत्री है व लड़का भी बरही के एक होटल व्यवसायी का पुत्र है. उक्त दोनों ने कुछ माह पहले कोर्ट मैरेज कर […]

विवाहित जोड़ा बरही थाना के सरंक्षण में बरही़ प्रेम विवाह करने वाला एक विवाहित जोड़ा दो दिनों से पुलिस के संरक्षण में बरही थाना में है. लड़की बरही के एक कपड़ा व्यवसायी की पुत्री है व लड़का भी बरही के एक होटल व्यवसायी का पुत्र है. उक्त दोनों ने कुछ माह पहले कोर्ट मैरेज कर लिया है़ दोनों हजारीबाग एसपी के पास पहुंचकर यह फरियाद किया कि दोनों के परिजन उनके प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. परिजनों से उन्हें जान का खतरा है. दोनों ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है. दोनों को एसपी के निर्देश पर बरही थाना में पुलिस संरक्षण में रखा गया है. इस बीच पुलिस लड़की व लड़के के परिजन को मामले का कोई उचित हल निकल लेने की सलाह दी है़ लड़की व लड़का ने थाना में अपने बालिग होने व कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है़ समाचार लिखे जाने तक परिजन इस मामले का हल निकालने में लगे हुए थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >