हजारीबाग : मीनाक्षी फ्यूल पेट्रोल पंप और मान सरोवर पेट्रोल पंप डेमोटांड़ लूटकांड मामले के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. अनुसंधान में व्यवधान उत्पन्न न हो. इसे लेकर पुलिस पकड़े गये आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है. पुलिस सूत्र के अनुसार लूटकांड में शामिल आरोपी बड़कागांव एवं केरेडारी का रहनेवाला है.
एक सप्ताह पूर्व 10 अक्तूबर की शाम अपराधी मीनाक्षी फ्यूल पेट्रोल पंप से एक लाख 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. डेमोटांड़ पेट्रोल पंप में लूटकांड को लेकर एसपी अखिलेश कुमार झा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को लेकर गंभीर थे.
