1000 बंदी अनशन पर

हजारीबाग : जेपी केंद्रीयकारा में सजायाफ्ता कैदियों का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी रहा. अनशन कर रहे 21 बंदी बीमार पड़ गये. इसमें सात अक्तूबर को एक,आठ को तीन,नौ को चार,10 को तीन, 11 को दो, 12 को तीन, 13 को दो तथा 14 अक्तूबर को तीन बंदी बीमार हो गये. सभी का इलाज […]

हजारीबाग : जेपी केंद्रीयकारा में सजायाफ्ता कैदियों का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी रहा. अनशन कर रहे 21 बंदी बीमार पड़ गये. इसमें सात अक्तूबर को एक,आठ को तीन,नौ को चार,10 को तीन, 11 को दो, 12 को तीन, 13 को दो तथा 14 अक्तूबर को तीन बंदी बीमार हो गये. सभी का इलाज जेल अस्पताल में चल रहा है.

14 से 650 सजायाफ्ता कैदी अनशन पर बैठे. गुरुवार को जेल में बंद सभी कैदियों ने अनशन का समर्थन किया.छह अक्तूबर से अनशन कर रहे हैं कैदीअनशन वैसे बंदी कर रहे हैं जिनकी सजा अवधि पूरी हो गयी है. जिसमें 52 बंदियों का नाम शामिल है. छह अक्तूबर से 52 सजायाफ्ता कैदी अनशन कर रहे हैं.

इनके समर्थन में एक हजार बंदी अनशन पर बैठ गये हैं. अनशन पर बैठने के पूर्व अनशकारी कैदियों ने जेल प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित आवेदन दिया था. जिसमें कहा गया था कि सजा अवधि पूरा किये कैदियों को रिहा कर दिया जाये. 14 से अनशन करनेवाले कैदियों की संख्या बढ़ने लगी है.भाकपा माओवादी ने भी अनशन पर बैठे कैदियों का समर्थन किया है.जेल के अंदर कई काम बाधित : अनिश्चितकालीन अनशन व भूख हड़ताल करने के बाद जेल के अंदर कई कामकाज धीमा पड़ गया है. ये कैदी जेल के अंदर रसोई कमान, कपड़ा कमान, दरजी कमान, गेट राइटर, खेती- बाड़ी कमान, सफाई कमान,बढ़ई कमान,लोहार कमान, छपायी,बुनायी,कढ़ायी समेत कई कार्य करते थे. अनशन पर बैठ जाने के बाद ये सभी काम धीमा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >