दारू पुलिस ने बोलेरो जब्त किया, जांच जारी

दारू. दारू थाना क्षेत्र के लरतांगो से एक बोलेरो वाहन (जेएच 02टी/8712) को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस वाहन के मालिक कौलेश्वर महतो (पिता बेनी महतो) और इनके पुत्र सूरज महतो को भी थाना लायी है. मामला बुधवार का है. इस संबंध में थाना प्रभारी बिरसा गाड़ी ने बताया कि उक्त बोलेरो में जो […]

दारू. दारू थाना क्षेत्र के लरतांगो से एक बोलेरो वाहन (जेएच 02टी/8712) को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस वाहन के मालिक कौलेश्वर महतो (पिता बेनी महतो) और इनके पुत्र सूरज महतो को भी थाना लायी है. मामला बुधवार का है. इस संबंध में थाना प्रभारी बिरसा गाड़ी ने बताया कि उक्त बोलेरो में जो नंबर लगा है वह महेंद्रा वैन का नंबर है. जिसका मालिक कोई दूसरा व्यक्ति है. उक्त वाहन को सूरज ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू से खरीदा था. जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >