गोरहर थाना में शांति समिति की बैठक बरकट्ठा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर गोरहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बरकट्ठा बीडीओ जयप्रकाश नारायण व संचालन थाना प्रभारी मुनिंद्र राय ने किया. मौके पर सीओ मनोज तिवारी, मुखिया बड़की देवी, पुलिस अधिकारी शैलेंद्र कुमार ठाकुर, लीलो यादव मौजूद थे. बैठक में दशहरा व मुहर्रम का पर्व दोनों समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर मनाने का निर्णय लिया. अधिकारियों ने लोगों से पर्व को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. मौके पर चंद्रशेखर सिंह, टूकलाल नायक, नरेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, नबी मिंया, अर्जुन राणा, खिरोधर मंडल, मो अहमद, निजाम अंसारी आदि उपस्थित थे.
गोरहर थाना में शांति समिति की बैठक
गोरहर थाना में शांति समिति की बैठक बरकट्ठा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर गोरहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बरकट्ठा बीडीओ जयप्रकाश नारायण व संचालन थाना प्रभारी मुनिंद्र राय ने किया. मौके पर सीओ मनोज तिवारी, मुखिया बड़की देवी, पुलिस अधिकारी शैलेंद्र कुमार ठाकुर, लीलो यादव मौजूद थे. […]
