गांजा व मोबाइल देनेवाला गिरफ्तार

हजारीबाग. हजारीबाग न्यायालय परिसर में एक बंदी को पेशी के दौरान गांजा व मोबाइल देनेवाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी मंडई कला के ओबेस राजा (पिता- अनवर हुसैन) है. बुधवार को इशान उर्फ जिशान को कोर्ट सिपाहियों ने पेशी के लिए ले जा रहे थे. इस क्रम में ओबेश राजा ने जिशान […]

हजारीबाग. हजारीबाग न्यायालय परिसर में एक बंदी को पेशी के दौरान गांजा व मोबाइल देनेवाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी मंडई कला के ओबेस राजा (पिता- अनवर हुसैन) है. बुधवार को इशान उर्फ जिशान को कोर्ट सिपाहियों ने पेशी के लिए ले जा रहे थे. इस क्रम में ओबेश राजा ने जिशान को गांजा व मोबाइल दिया. सिपाहियों ने तत्काल ओबेश राजा को गिरफ्तार कर लिया. ओबेस राजा पर सदर थाना में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. ओबेश राजा एक सप्ताह पूर्व जेल से निकला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >