नवरात्र को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

नवरात्र को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी फोटो- गिद्धौर 1 में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गिद्धौर. प्रखंड में शारदीय नवरात्र मंगलवार को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया़ इसको लेकर गिद्धौर, सिंदुवारी, बारीसाखी, पहरा, गांगपुर व द्वारी में कलश यात्रा निकाली गयी़ कई कलश यात्रा में विधायक गणेश गंझू भी शामिल हुए़ पहरा […]

नवरात्र को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी फोटो- गिद्धौर 1 में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गिद्धौर. प्रखंड में शारदीय नवरात्र मंगलवार को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया़ इसको लेकर गिद्धौर, सिंदुवारी, बारीसाखी, पहरा, गांगपुर व द्वारी में कलश यात्रा निकाली गयी़ कई कलश यात्रा में विधायक गणेश गंझू भी शामिल हुए़ पहरा गिद्धौर व बारीसाखी में उन्होंने पूजा समितियों को सहयोग राशि दी़ गिद्धौर ठाकुरबाड़ी परिसर का सौंदर्यीकरण अगले साल तक कराने का आश्वासन दिया़ ठाकुरबाड़ी से कलश यात्रा की शुरुआत हुई़ राम सागर सरोवर से श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा़ सलगा, ब्लॉक मोड़, सूर्य मंदिर, गिद्धौर मुख्य चौक का श्रद्धालुओं ने भ्रमण किया. कलश यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष बसंत दांगी, सचिव प्रदीप पासवान, कोषाध्यक्ष नागेश्वर दांगी, उपेंद्र कुमार सोनी, प्रमोद कुमार, बिनोद पासवान आदि शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >