आदिवासी युवकों को सरकार ॠण देगी हजारीबाग. आदिवासी युवकों को अपने हुनर के अनुसार सरकार स्वरोजगार के लिए सरकार ॠण देगी. इस योजना के लिए आदिवासी बहुल गांव का चयन किया जायेगा. मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के तहत बेरोजगार युवकों को दो लाख व स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये का ॠण दिया जाये. प्रत्येक गांव में पांच शिक्षित बेरोजगार युवक को स्वरोजगार के लिए सरकार सहायता करेगी. महिला समूह में अधिकतर 10 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का होना जरूरी है. इस संबंध में सरकार ने झारखंड कल्याण विभाग को पत्र भेजा है.®ग्राम सभा लाभुकों का चयन करेगा- स्वयं सहायता समूह का कार्य योजना प्रस्ताव झारखंड ट्राईबल सोसाइटी के द्वारा किया जायेगा. पांच शिक्षित बेरोजगार युवकों का चयन ग्रामसभा के माध्यम से होगा. इसका योजना प्रस्ताव भी झारखंड ट्रॉईबल डेवलपमेंट सोसाइटी ही बनायेगी. जिला स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन, मूल्यांकन जिला स्तर के समिति करेगी. ®प्रथम फेज में सात गांव का चयन- मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के लिए जिले में 30 गांव का चयन किया गया है. इन गांवों में 80 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है. प्रथम चरण में हजारीबाग बरही के कुटमा, बड़कागांव के पोटंगा, बरकट्ठा के जावर पहाड़पुर, विष्णुगढ़ के फुनरेरी, चुरचू के फुसरी, केरेडारी के काजी, टाटीझरिया के जोभी गांव का चयन किया गया है. इन गांवों के युवकों को रोजगार शुरू करने के लिए दो लाख व स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक लाख रुपये का ॠण दिया जायेगा. ®जिला कल्याण पदाधिकारी रतीश सिंह ठाकुर ने कहा-योजना की शुरुआत हो गयी है. जिला स्तरीय अनुसूचित जनजाति विकास परिषद का गठन किया गया है. इस कमेटी में उपायुक्त पदेन अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत के मुखिया सहित पंचायत प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है. कमेटी के सचिव जिला कल्याण पदाधिकारी है. लाभुकों का चयन प्रक्रिया ग्राम स्तर पर चल रहा है.
आदिवासी युवकों को सरकार ॠण देगी
आदिवासी युवकों को सरकार ॠण देगी हजारीबाग. आदिवासी युवकों को अपने हुनर के अनुसार सरकार स्वरोजगार के लिए सरकार ॠण देगी. इस योजना के लिए आदिवासी बहुल गांव का चयन किया जायेगा. मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना के तहत बेरोजगार युवकों को दो लाख व स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये का ॠण […]
