प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में हजारीबाग अव्वल

हजारीबाग : झारखंड में बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग जोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अव्वल रहा. लक्ष्य का 112 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया. उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ आंचलिक प्रबंधक अमित राय ने दी. उन्होंने बताया कि हजारीबाग बीओआइ अंचल के 88 शाखाओं द्वारा 3400 लाभुकों के बीच 15 करोड़ का ॠण स्वीकृत किया गया. उन्होंने बताया कि […]

हजारीबाग : झारखंड में बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग जोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अव्वल रहा. लक्ष्य का 112 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया. उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ आंचलिक प्रबंधक अमित राय ने दी. उन्होंने बताया कि हजारीबाग बीओआइ अंचल के 88 शाखाओं द्वारा 3400 लाभुकों के बीच 15 करोड़ का ॠण स्वीकृत किया गया. उन्होंने बताया कि बीओआइ एनपीए खाताधारियों को भी अवसर उपलब्ध करा रही है.

ॠण वापस नहीं करनेवाले खाताधारी बैंक से भागे नहीं. बीओआइ के अधिकारी सहायता करने के लिए रास्ता निकालेंगे. सभी खाताधारी संबंधित बैंकों में जाकर ॠण वसूली में सामंजस बैठायें. श्री राय ने बताया कि ॠण वसूली हर हाल में होगी. लेकिन खाताधारियों की परेशानियों को भी ध्यान में रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >