अग्रसेन जयंती पर रक्तदान किया

अग्रसेन जयंती पर रक्तदान किया 12हैज9 में- रक्तदान करते लोगहजारीबाग. अग्रसेन जयंती महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को अग्रसेन भवन में कई प्रतियोगिता व रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. जो समझा वो सिकंदर में प्रथम रितिका खेतान, द्वितीय हरित अग्रवाल तथा तृतीय स्थान मुस्कान चौधरी ने प्राप्त किया. हास्य कविता पाठ में प्रथम सम्यक अग्रवाल, द्वितीय […]

अग्रसेन जयंती पर रक्तदान किया 12हैज9 में- रक्तदान करते लोगहजारीबाग. अग्रसेन जयंती महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को अग्रसेन भवन में कई प्रतियोगिता व रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. जो समझा वो सिकंदर में प्रथम रितिका खेतान, द्वितीय हरित अग्रवाल तथा तृतीय स्थान मुस्कान चौधरी ने प्राप्त किया. हास्य कविता पाठ में प्रथम सम्यक अग्रवाल, द्वितीय प्रतिक्षा, तृतीय स्मरण अग्रवाल रहे. नृत्य प्रतियोगिता ग्रुप में प्रथम स्वास्तिक भूत, द्वितीय सारविक अग्रवाल, तृतीय आरुशी बसंल एवं मुकुंद बंसल रहे. नृत्य ग्रुप बी में प्रथम काशी अग्रवाल, द्वितीय अंकेश अग्रवाल, तृतीय वृंदा अग्रवाल, ग्रुप सी में प्रथम केशव अग्रवाल, द्वितीय समृद्धि अग्रवाल, तृतीय पारवी अग्रवाल एवं अर्चित गोयल रहे. रक्तदान शिविर में समाज के कई लोगों ने रक्तदान किया. संयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा मंच, अग्रवाल महिला मंडल के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >