बेकार पड़ा है पांच वर्ष पूर्व बना स्वास्थ्य उपकेंद्र

बेकार पड़ा है पांच वर्ष पूर्व बना स्वास्थ्य उपकेंद्र 15 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2010-11 में बनाया गया था जोरी 1 में बेकार पड़ा स्वास्थ्य केंद्र भवनजोरी़ दंतार में पांच वर्ष पूर्व बना स्वास्थ्य उप केंद्र उदघाटन का राह देख रहा है़ देख-रेख व रख-रखाव के अाभाव में भवन की खिड़की, दरवाजे को […]

बेकार पड़ा है पांच वर्ष पूर्व बना स्वास्थ्य उपकेंद्र 15 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2010-11 में बनाया गया था जोरी 1 में बेकार पड़ा स्वास्थ्य केंद्र भवनजोरी़ दंतार में पांच वर्ष पूर्व बना स्वास्थ्य उप केंद्र उदघाटन का राह देख रहा है़ देख-रेख व रख-रखाव के अाभाव में भवन की खिड़की, दरवाजे को लोग उखाड़ कर ले जा रहे हैं. स्वास्थ्य केंद्र भवन को आज तक ग्रामीण विकास विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया है़ इस भवन का निर्माण 15 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2010-11 में बनाया गया था. यहां का स्वास्थ्य केंद्र राम उदगार यादव के मकान में किराये पर चल रहा है़ जिससे मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है़ यहां पर पदस्थापित एएनएम सचिता कुमारी कभी नहीं आती है़ यहां के लोग स्वास्थ्य सेवा में वंचित है. लोग नीम-हकीमों से इलाज कराने को मजबूर है. दंतार की आबादी करीब आठ हजार है़ इसके अलावा गदवा, नावाडीह, अंबादोहर, कुशुभा, लेढो, बनिया बांध समेत कई गांव के लोग प्राथमिक चिकित्सा के लिए नीम हकीमों पर आश्रित हैं. सीएस ने कहा: सीएस डॉ एसपी ने कहा कि एजेंसी द्वारा भवन हैंडओवर नहीं किया गया है़ जबतक भवन को हैंड ओवर नहीं किया जाता, तबतक उसमें विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >