जनसुवाई कार्यक्रम हुआ

जनसुवाई कार्यक्रम हुआमरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित उतरी पंचायत भवन में मनरेगा को लेकर सामुदायिक अंकेक्षण के साथ-साथ जनसुनवाई का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ अरूण कुमार मुंडा व संचालन बीपीओ राहुल कुमार ने किया. इस दौरान रोजगार सेवकों ने अपने-अपने पंचायतों में चल रही योजनाओं की भौतिक स्थिति से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. मनरेगा […]

जनसुवाई कार्यक्रम हुआमरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित उतरी पंचायत भवन में मनरेगा को लेकर सामुदायिक अंकेक्षण के साथ-साथ जनसुनवाई का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ अरूण कुमार मुंडा व संचालन बीपीओ राहुल कुमार ने किया. इस दौरान रोजगार सेवकों ने अपने-अपने पंचायतों में चल रही योजनाओं की भौतिक स्थिति से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. मनरेगा मजदूरों ने अपनी मजदूरी बढ़ाने की बात रखी. मजदूरों ने यह भी शिकायत की कि काम करने के बाद भी तीन चार सप्ताह तक मजदूरी का भुगतान नहीं होता है. मौके पर सरयू यादव, मुखिया मंजूर आलम, नसीम अंसारी, युगेश्वर यादव, सोनल, जितेंद्र साहा, सनोज यादव, भागीरथ पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >